बिजनौर के ग्राम नांगलजट में सन्निपात बहुल सम्पन्न
बिजनौर, उत्तर प्रदेश | समण सन्देश प्रतिनिधि
ग्राम नांगलजट, बिजनौर में समण धर्मवीर एवं समणी पूनम के निवास पर समण संघ का सन्निपात बहुल श्रद्धा एवं समणीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समण परिवारों ने एकत्रित होकर समण संस्कृति, समण पहचान तथा संघ की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ समण संखार परित्राण पाठ से हुआ। उपस्थित समण साथियों ने तथागत बुद्ध एवं समण महापुरुषों के बताए समता, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। सन्निपात बहुल के दौरान समण संघ की विचारधारा, नियमित रूप से एकत्रित होने की आवश्यकता तथा समण समाज की एकता पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसका संघ है और समण समाज की उन्नति के लिए प्रत्येक समण परिवार का संघ से जुड़ना आवश्यक है।
बैठक में “जुड़ना है, जोड़ना है—एक पहचान” के संदेश को प्रमुखता से रखा गया। उपस्थित साथियों से आह्वान किया गया कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और समाज के अन्य समणों तक समण संघ का संदेश पहुँचाएँ तथा अधिक से अधिक लोगों को सन्निपात बहुल से जोड़ें।
कार्यक्रम का समापन “संघं नमामि” के उद्घोष तथा समण समाज की एकता, समण पहचान और संघ को सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
“जुड़ना है, जोड़ना है—एक पहचान, हम समण हैं।”
