By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saman SandeshSaman SandeshSaman Sandesh
Font ResizerAa
  • होम
  • समण न्यूज़
  • समण वीडियो
  • समण लेख
  • समण कविता
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
  • समण विवाह
  • समण बाजार
    • Books
    • Poster
Reading: हिसार में समण संघ का 247वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
Saman SandeshSaman Sandesh
  • समण न्यूज़
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
Search
  • होम
  • समण न्यूज़
  • समण वीडियो
  • समण लेख
  • समण कविता
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
  • समण विवाह
  • समण बाजार
    • Books
    • Poster
Follow US
Saman Sandesh > समण न्यूज़ > हिसार में समण संघ का 247वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न
समण न्यूज़

हिसार में समण संघ का 247वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

admin
Last updated: July 29, 2026 9:47 am
admin Published July 29, 2026
Share
247th-saman-sannipat-bahul-in-hisar
SHARE

समण विचारधारा एवं नए साथियों के प्रश्नों पर हुआ सार्थक संवाद

हिसार, हरियाणा | समण सन्देश प्रतिनिधि

रविवार, 26 जुलाई 2026 को हिसार समण संघ के साप्ताहिक सन्निपात बहुल (सप्ताह में एक दिन अधिक से अधिक समणों का इकट्ठा होकर मिलना एवं विचार-विमर्श करना) के क्रम में 247वाँ सन्निपात बहुल महासमण बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भवन/छात्रावास, हिसार में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय संविधान की उद्देशिका, त्रिशरण, पंचशील तथा समण संघगान के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इसके उपरांत सन्निदेवी–सन्निदेव कथा का वाचन किया गया, जिसके माध्यम से समण संस्कृति, नैतिक जीवन, सामाजिक चेतना और संघीय जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

सन्निपात बहुल में विशेष रूप से नए समण साथियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों पर विस्तृत चर्चा हुई। समण संघ के वरिष्ठ साथियों ने समण पहचान, समण संघ की कार्यप्रणाली, नियमित सन्निपात बहुल की आवश्यकता तथा समाज में एकता स्थापित करने के उद्देश्य से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। इस संवादात्मक सत्र ने नए साथियों को समण संघ की विचारधारा को समझने का अवसर प्रदान किया।

“नियमित सन्निपात बहुल, समण पहचान और संघीय एकता ही सामाजिक शक्ति का आधार हैं। इकट्ठा होंगे, जुड़ेंगे और जोड़ेंगे—तभी समण समाज सशक्त बनेगा।”

वक्ताओं ने कहा कि समण समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता और साझा समण पहचान है। जब समाज नियमित रूप से एक स्थान पर बैठकर विचार-विमर्श करता है, तब आपसी विश्वास, सहयोग और सामाजिक जागरूकता का विस्तार होता है। यही सन्निपात बहुल का मूल उद्देश्य है।

बैठक में आगामी सामाजिक गतिविधियों तथा अधिक से अधिक समण परिवारों को “जुड़ने और जोड़ने” के अभियान से जोड़ने पर भी विचार किया गया। उपस्थित साथियों ने संकल्प लिया कि समण समाज के प्रत्येक परिवार तक समण पहचान और संघ की विचारधारा का संदेश पहुँचाया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन समण समाज की एकता, समण पहचान और संघीय चेतना को सुदृढ़ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

You Might Also Like

बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल में “मैं समण हूँ” की विचारधारा का आवाहन

लखनऊ के दो स्थान- औरंगाबाद और रतन खण्ड में समण साप्ताहिक सन्निपात बहुल सम्पन्न

सूरतगढ़ थर्मल कॉलोनी में समण संघ का तीसरा सन्निपात बहुल

कैथल में समण संघ का लगातार 118वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

बिजनौर में समण संत रविदास मंदिर में 144वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

TAGGED:hisarsamansannipat bahul
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

sannipat-bahul-in-bahadurgarh-iamsaman-concept-spreaded

बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल में “मैं समण हूँ” की विचारधारा का आवाहन

बहादुरगढ़, हरियाणा | समण सन्देश प्रतिनिधि शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायं…

admin admin July 29, 2026
saman-sannipat-bahul-in-lucknow-on-two-places

लखनऊ के दो स्थान- औरंगाबाद और रतन खण्ड में समण साप्ताहिक सन्निपात बहुल सम्पन्न

लखनऊ, उत्तर प्रदेश | समण सन्देश प्रतिनिधि समण संघ, लखनऊ के तत्वावधान…

admin admin July 29, 2026
sannipat-bahul-in-suratgarh-STPS

सूरतगढ़ थर्मल कॉलोनी में समण संघ का तीसरा सन्निपात बहुल

 “चन्दा कभी नहीं” गोल्डन नियम एवं सामाजिक चेतना पर हुआ मंथन सूरतगढ़,…

admin admin July 29, 2026
saman-sangh-ka-118th-sannipat-bahul-in-kaithal

कैथल में समण संघ का लगातार 118वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

कैथल, हरियाणा | समण सन्देश प्रतिनिधि रविवार, 26 जुलाई 2026 को समण…

admin admin July 29, 2026
Saman-sannipat-bahul-in-bijnore

बिजनौर में समण संत रविदास मंदिर में 144वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

परिवार शाखा एवं गुरुद्वारे में लंगर सेवा के साथ दिया गया एकता…

admin admin July 29, 2026

समण सन्देश

© Saman Sandesh. Saman Sewa Kendra. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?