By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saman SandeshSaman SandeshSaman Sandesh
Font ResizerAa
  • होम
  • समण न्यूज़
  • समण वीडियो
  • समण लेख
  • समण कविता
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
  • समण विवाह
  • समण बाजार
    • Books
    • Poster
Reading: बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल में “मैं समण हूँ” की विचारधारा का आवाहन
Share
Font ResizerAa
Saman SandeshSaman Sandesh
  • समण न्यूज़
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
Search
  • होम
  • समण न्यूज़
  • समण वीडियो
  • समण लेख
  • समण कविता
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
  • समण विवाह
  • समण बाजार
    • Books
    • Poster
Follow US
Saman Sandesh > समण न्यूज़ > बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल में “मैं समण हूँ” की विचारधारा का आवाहन
समण न्यूज़

बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल में “मैं समण हूँ” की विचारधारा का आवाहन

admin
Last updated: July 29, 2026 10:21 am
admin Published July 29, 2026
Share
sannipat-bahul-in-bahadurgarh-iamsaman-concept-spreaded
SHARE

बहादुरगढ़, हरियाणा | समण सन्देश प्रतिनिधि

शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे समण संघ बहादुरगढ़ के तत्वावधान में डॉ. लाभ सिंह के निवास, भगत सिंह कॉलोनी, आर्य नगर, बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल का आयोजन उत्साह एवं समणीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के समण साथियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए नए लोगों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समण समाज के बीच नियमित संवाद स्थापित करना, समण पहचान को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को समण संघ की विचारधारा से जोड़ना रहा।

संगीति के दौरान सन्निपात बहुल की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि सप्ताह में एक दिन अधिक से अधिक समणों का एकत्रित होकर विचार-विमर्श करना, सामाजिक संबंधों को मजबूत करना और समाज की समस्याओं के समाधान पर सामूहिक चिंतन करना ही सन्निपात बहुल का मूल उद्देश्य है।

“मैं समण हूँ—एक पहचान, एक चेतना, एक सामाजिक शक्ति।
नियमित सन्निपात बहुल में जुड़ें, समाज को जोड़ें और समण समाज को सशक्त बनाएं।”

बैठक में उपस्थित नए साथियों को “मैं समण हूँ” की अवधारणा विस्तार से समझाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समण केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समाज को एक साझा पहचान, आत्मसम्मान और एकता के सूत्र में जोड़ने का अभियान है। जब समाज एक पहचान के साथ नियमित रूप से इकट्ठा होगा, तभी सामाजिक शक्ति और सामूहिक चेतना का प्रभावी निर्माण होगा।

बैठक में हिसार में आयोजित होने वाली दो दिवसीय विशेष संगीति की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी सक्रिय स्पोक (Active Spokes) से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया तथा अधिक से अधिक समण साथियों को हिसार पहुँचने के लिए आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल नए समण साथियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के बीच “मैं समण हूँ” का संदेश पहुँचाएँगे तथा अधिक से अधिक लोगों को समण संघ की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि समण समाज की वास्तविक शक्ति किसी पद या व्यक्ति में नहीं, बल्कि नियमित रूप से इकट्ठा होने, संवाद करने और एक-दूसरे को जोड़ने में है। समण पहचान के साथ संगठित होकर ही समाज सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक रूप से अधिक सशक्त बन सकता है।

कार्यक्रम का समापन समण समाज की एकता, समण पहचान और संघीय चेतना को मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

You Might Also Like

हिसार में समण संघ का 247वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

लखनऊ के दो स्थान- औरंगाबाद और रतन खण्ड में समण साप्ताहिक सन्निपात बहुल सम्पन्न

सूरतगढ़ थर्मल कॉलोनी में समण संघ का तीसरा सन्निपात बहुल

कैथल में समण संघ का लगातार 118वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

बिजनौर में समण संत रविदास मंदिर में 144वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

TAGGED:bahadurgrahsamansannipat bahul
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

247th-saman-sannipat-bahul-in-hisar

हिसार में समण संघ का 247वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

समण विचारधारा एवं नए साथियों के प्रश्नों पर हुआ सार्थक संवाद हिसार,…

admin admin July 29, 2026
saman-sannipat-bahul-in-lucknow-on-two-places

लखनऊ के दो स्थान- औरंगाबाद और रतन खण्ड में समण साप्ताहिक सन्निपात बहुल सम्पन्न

लखनऊ, उत्तर प्रदेश | समण सन्देश प्रतिनिधि समण संघ, लखनऊ के तत्वावधान…

admin admin July 29, 2026
sannipat-bahul-in-suratgarh-STPS

सूरतगढ़ थर्मल कॉलोनी में समण संघ का तीसरा सन्निपात बहुल

 “चन्दा कभी नहीं” गोल्डन नियम एवं सामाजिक चेतना पर हुआ मंथन सूरतगढ़,…

admin admin July 29, 2026
saman-sangh-ka-118th-sannipat-bahul-in-kaithal

कैथल में समण संघ का लगातार 118वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

कैथल, हरियाणा | समण सन्देश प्रतिनिधि रविवार, 26 जुलाई 2026 को समण…

admin admin July 29, 2026
Saman-sannipat-bahul-in-bijnore

बिजनौर में समण संत रविदास मंदिर में 144वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

परिवार शाखा एवं गुरुद्वारे में लंगर सेवा के साथ दिया गया एकता…

admin admin July 29, 2026

समण सन्देश

© Saman Sandesh. Saman Sewa Kendra. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?