By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saman SandeshSaman SandeshSaman Sandesh
Font ResizerAa
  • होम
  • समण न्यूज़
  • समण वीडियो
  • समण लेख
  • समण कविता
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
  • समण विवाह
  • समण बाजार
    • Books
    • Poster
Reading: पंचशील बुद्ध विहार में चिंतकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया बल
Share
Font ResizerAa
Saman SandeshSaman Sandesh
  • समण न्यूज़
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
Search
  • होम
  • समण न्यूज़
  • समण वीडियो
  • समण लेख
  • समण कविता
  • समण ऑडियो
  • समण सुविचार
  • समण विवाह
  • समण बाजार
    • Books
    • Poster
Follow US
Saman Sandesh > समण न्यूज़ > पंचशील बुद्ध विहार में चिंतकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया बल
समण न्यूज़

पंचशील बुद्ध विहार में चिंतकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

admin
Last updated: June 19, 2026 11:04 am
admin Published June 19, 2026
Share
SHARE

बिजनौर | समण सन्देश प्रतिनिधि

समण समाज की वर्तमान सामाजिक, शैक्षिक एवं संगठनात्मक चुनौतियों पर मंथन करने के उद्देश्य से पंचशील बुद्ध विहार में चिंतकों, विचारकों एवं समण साथियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की दशा-दिशा, संगठन की भूमिका तथा भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान आपसी आरोप-प्रत्यारोप या विभाजन में नहीं, बल्कि संगठन और सामूहिक प्रयासों में निहित है। चर्चा के दौरान इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाया है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना भी है।

विचारकों ने कहा कि समाज में पद, प्रतिष्ठा, मंच और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की दौड़ ने संगठनात्मक एकता को कमजोर किया है। सामाजिक, धम्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अपेक्षित उपलब्धियां न मिलने के पीछे बिखराव और सामूहिकता की कमी को प्रमुख कारण बताया गया।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि “किचड़ से किचड़ साफ नहीं होती”, इसलिए समाज की समस्याओं का समाधान सकारात्मक चिंतन, संवाद और संगठनात्मक एकता के माध्यम से ही संभव है। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समण समाज के लिए सबसे बड़ा समाधान नियमित रूप से संघ में इकट्ठा होना, संवाद स्थापित करना और सामूहिक निर्णयों के आधार पर आगे बढ़ना है।

चर्चा के दौरान यह सुझाव भी सामने आया कि बुद्ध विहारों, संत आश्रमों, समाज भवनों और गुरु दरबारों में नियमित रूप से सन्निपात बहुल आयोजित किए जाएं, जहां समाज के लोग पास-पास बैठकर अपने विचार साझा करें, समस्याओं पर चर्चा करें और समाधान की दिशा में कार्य करें।

बैठक में उपस्थित चिंतकों ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और जागरूकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों, सम्मान और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम का समापन समाज के व्यापक हित में मिलकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों को “जुड़ने और जोड़ने” के अभियान से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

“संगठन ही शक्ति है, एकता ही समाधान है”

You Might Also Like

बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल में “मैं समण हूँ” की विचारधारा का आवाहन

हिसार में समण संघ का 247वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

लखनऊ के दो स्थान- औरंगाबाद और रतन खण्ड में समण साप्ताहिक सन्निपात बहुल सम्पन्न

सूरतगढ़ थर्मल कॉलोनी में समण संघ का तीसरा सन्निपात बहुल

कैथल में समण संघ का लगातार 118वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Email Print

Popular News

sannipat-bahul-in-bahadurgarh-iamsaman-concept-spreaded

बहादुरगढ़ में समण संघ की संगीति सन्निपात बहुल में “मैं समण हूँ” की विचारधारा का आवाहन

बहादुरगढ़, हरियाणा | समण सन्देश प्रतिनिधि शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायं…

admin admin July 29, 2026
247th-saman-sannipat-bahul-in-hisar

हिसार में समण संघ का 247वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

समण विचारधारा एवं नए साथियों के प्रश्नों पर हुआ सार्थक संवाद हिसार,…

admin admin July 29, 2026
saman-sannipat-bahul-in-lucknow-on-two-places

लखनऊ के दो स्थान- औरंगाबाद और रतन खण्ड में समण साप्ताहिक सन्निपात बहुल सम्पन्न

लखनऊ, उत्तर प्रदेश | समण सन्देश प्रतिनिधि समण संघ, लखनऊ के तत्वावधान…

admin admin July 29, 2026
sannipat-bahul-in-suratgarh-STPS

सूरतगढ़ थर्मल कॉलोनी में समण संघ का तीसरा सन्निपात बहुल

 “चन्दा कभी नहीं” गोल्डन नियम एवं सामाजिक चेतना पर हुआ मंथन सूरतगढ़,…

admin admin July 29, 2026
saman-sangh-ka-118th-sannipat-bahul-in-kaithal

कैथल में समण संघ का लगातार 118वाँ सन्निपात बहुल सम्पन्न

कैथल, हरियाणा | समण सन्देश प्रतिनिधि रविवार, 26 जुलाई 2026 को समण…

admin admin July 29, 2026

समण सन्देश

© Saman Sandesh. Saman Sewa Kendra. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?